SSB Constable Bharti 2020,

SSB Ne Nikaalee Hai 1522 Padon Par Bhartee, 10veen Paas kaindidet kar Sakate hain Aavedan


दोस्तों हाल ही में गृह मंत्रालय ने भारतीय अर्धसैनिक बल के अंतर्गत आने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) की भर्तियों हेतु नोटिफिकेशन निकाला है। इस नोटिफिकेशन के तहत कॉन्स्टेबल रैंक की 1522 वैकेंसी निकाली गई है। यह भर्ती सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न डिपार्टमेंट में की जाएंगी। कैंडिडेट SSB कांस्टेबल भर्ती 2020 का आवेदन SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकता है।

SSB ने कॉन्स्टेबल रैंक की ड्राइवर, लैब असिस्टेंट, वेटर, कुक, माली, प्लंबर, बढ़ई, सफाईवाला की भर्तियों हेतु आवेदन मंगवाए हैं।

आज हम आपको सशस्त्र सीमा बल, कॉन्स्टेबल भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे!

सशस्त्र सीमा बल कॉन्स्टेबल भर्ती की महत्वपूर्ण दिनांक:

आवेदन शुरू होने की तारीख: 29 अगस्त 2020

आवेदन करने की अंतिम तारीख:27 सितंबर 2020

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख:28 अगस्त 2020

सशस्त्र सीमा बल (SSB), कांस्टेबल भर्ती में कौन से पदों पर नियुक्ति है?

सशस्त्र सीमा बल (SSB), ने कॉन्स्टेबल भर्ती हेतु 1522 पदों पर चयन की प्रक्रिया हेतु आवेदन मंगवाए हैं।

जिसमें 574 पद ड्राइवर के लिए, 21 पद लैब असिस्टेंट, 161 पद वेटरनरी, 5 पद आया (केवल महिला), 12 पद पेंटर, 15 प्लम्बर, 5 पद टेलर, 232 पद रसोईये, 93 धोबी, 75 पद नाई,7 पद माली आदि विभिन्न पदों के विभागों में 1522 पदों हेतु SSB ने अधिसूचना जारी की है।

सशस्त्र सीमा बल (SSB), कांस्टेबल में आवेदन हेतु शैक्षणिक योग्यता ;

1.ड्राइवर: अनिवार्य रूप से 10वीं पास या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष और हैवी वाइकल ड्राइविंग लाइसेंस.

2. लैब असिस्टेंट: अनिवार्य रूप से विज्ञान विषय के साथ 10वीं पास और लैब असिस्टेंट कोर्स का सर्टिफ़िकेट.

3. आया: अनिवार्य रूप से विज्ञान विषय के साथ 10वीं पास.

4. पशुचिकित्सक: अनिवार्य रूप से विज्ञान विषय के साथ 10वीं पास.

5. पेंटर,कारपेंटर,प्लम्बर,रसोईया: आठवीं पास और 2 वर्ष का निम्न विभागों में अनुभव प्रमाण पत्र.

सशस्त्र सीमा बल (SSB), कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा;

ड्राइवर पोस्ट हेतु: 18 से 27 वर्ष (केवल पुरुष)

लैब असिस्टेंट, कारपेंटर, प्लंबर, पेंटर, पशु चिकित्सक: 18 से 25 वर्ष

धोबी, नाई, टेलर, माली: 18 से 23 वर्ष

सशस्त्र सीमा बल (SSB), कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया;

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती में कैंडिडेट का निम्न 3 चरणों के आधार पर चयन होगा। कैंडिडेट को अंतिम रूप से चयन हेतु मेंटली और फिजिकली फिट होना अनिवार्य है।

1 चरण: शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test ) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) जिस में प्राकृतिक रूप से चयन होगा।

2 चरण: 100 नंबरों की लिखित परीक्षा के आधार पर.

3 चरण: यह एक ट्रेड टेस्ट होगा. जिसमें अंतिम सूची के आधार पर चयन किया जाएगा.

सशस्त्र सीमा बल (SSB), कांस्टेबल भर्ती में आवेदन हेतु आवश्यक  दस्तावेज़:

कैंडिडेट को अपनी योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा। कैंडिडेट जिस पद हेतु आवेदन कर रहा है। उससे संबंधित उसके पास सभी दस्तावेज़ होने चाहिए।

1. आवेदक का आधार कार्ड.

2. आवेदक की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट.

3. आवेदक का जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी,st,sc).

4. आवेदक की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर.

5. आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो.

6. अगर धोबी, प्लम्बर, नाई,रसोईया, पेंटर आदि के लिए आवेदन कर रहे हैं तो योग्यता प्रमाण पत्र.

 

सशस्त्र सीमा बल (SSB), कांस्टेबल भर्ती में आवेदन कैसे करें?

सशस्त्र सीमा बल, कांस्टेबल भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है। ऑफ-लाइन आवेदन करने वालों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको:

1.सशस्त्र सीमा बल (SSB) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssbrectt.gov.in पर जाना होगा।इस लिंक पर क्लिक करने के बाद  SSB की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाएगी।जिसमें अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।

2.इसके बाद अन्य पोर्टल खुलेगा। जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा अगर आपने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है। तो आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

3. रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा इसमें आपको मांगे जाने वाली सभी आवश्यक जानकारियाँ भरनी होगी। उसके बाद नेक्स्ट पेज पर क्लिक करना होगा।

4. उसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा। जिसे आप को कैप्चा कोड लगाकर भरना होगा।

5. इसके पश्चात आपको अन्य पेज ओपन होगा जिसमें आप जिस पद हेतु आवेदन कर रहे हैं उसे चुनना होगा होगा और नेक्स्ट पेज पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपसे ₹100 का आवेदन शुल्क मांगा जाएगा। आवेदन शुल्क जमा कराने के बाद आप इस भर्ती के लिए यह योग्य हो जाएंगे।

सशस्त्र सीमा बल (SSB), कांस्टेबल भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सशस्त्र सीमा बल के हेल्पलाइन नंबर 011-26193929/09868207689 पर 8am-6pm के मध्य कॉल कर सकते हैं।


 

Write a Comment